G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के भैंसाही गाँव के समीप रविवार की देररात ट्रेन की चपेट में आ जाने से किशोर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मीरपुर कुरूस्ती गाँव ननिवासी स्व0 राजेन्द्र कुमार का 15 वर्षीय पुत्र पुष्पेन्द्र रात्रि 11 बजे घर से निकल गया और भैंसाही गांव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक के मामा इन्द्रजीत ने बताया कि उसके भांजे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। रात्रि 11 बजे अपनी मां पुष्पा देवी के साथ सो रहा था। किस वक्त घर से निकल गया। किसी को नहीं जानकारी हुयी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share