G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गाँव में रिस्तो को तार-तार करने वाली खबर निकल कर आ रही है। जहाँ भाई ने अपनी पत्नी अपने साले और अपने छोटे भाई के साथ अपने ही छोटे भाई पर लोहे की रॉड कुल्हाड़ी आदि से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आये पिता को भी नही बक्शा उसको भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहाँ डॉक्टर पुत्र को मृत घोषित कर पिता को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरकंडी गाँव निवासी स्व. रजऊ के 60 वर्षीय पुत्र भगवान दीन के सात पुत्र है जिसमे बड़े पुत्र का नाम मंगल कुमार उसके बाद दशरथ कुमार, महेश कुमार, पदुम कुमार, छोटटन कुमार, कमलेश कुमार, और सब से छोटा जय करन कुमार भगवानदीन ने बताया उसकी पुत्री माया देवी की बारात 21 जून की रात गाजीपुर थाना क्षेत्र के निधवापुर गाँव से आई थी 22 जून को उसकी विदाई हो गई।

आज लड़के टेंट का समान पहुंचा रहे थे तभी उसका पुत्र दशरथ कुमार जो अपनी बहन माया देवी की शादी में शामिल नही हुआ था। वह अपने छोटे भाई छोटटन को गाली देने लगा उसने गाली देने का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगा। मौके पर मौजूद उसका भाई पदुम कुमार बचाने पहुंचा तो पहले से घात लगाए दशरथ उसकी पत्नी कमल कुमारी, उसका साला लौलेश पुत्र अमर जीत, उसका दूसरा भाई कमलेश सभी ने लोहे की रॉड कुल्हाड़ी आदि से हमला कर दिया। पुत्र पदुम कुमार को मार खाते हुए पिता भगवान दीन ने देखा तो उसको बचाने पहुंच गया कलयुगी पुत्र ने पिता को भी नही बख्शा उसको भी मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर आरोपी कमल कुमारी और कमलेश को हिरासत में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही घायलो के जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने 32 वर्षीय पदुम कुमार को मृत घोषित करते हुए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा कर घायल पिता भगवान दीन को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share