उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप ई-रिक्शा से उतरते ही अज्ञात चार पहिया वाहन अधेड़ को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली का पुरवा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय भिखारी लाल का 55 वर्षीय पुत्र ननकू ई-रिक्शे पर सवार होकर अचाकापुर गांव अपनी बेटी के घर जा रहा था। जब वह कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गाँव के समीप ई-रिक्शे से उतरा तभी तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन उसको जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई चंद्रपाल ने बताया कि भाई अपनी बेटी के घर अचाकापूर गांव जा रहे थे। जब वह चौफेरवा गाँव के समीप ई-रिक्से से उतरे तभी चार पहिया वाहन उनको टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे उनकी मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

