G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के नेवलापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। अचेत अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अररा गांव निवासी राजेश सिंह का 25 वर्षीय पुत्र शशांश सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के नेवलापुर गांव के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे शशांश सिंह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीयों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी शान्तनु और पायलट राकेश ने अचेत अवस्था मे घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। वही इलाज के बाद होश आने पर घायल ने अपना नाम पता बताया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share