G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के पासिन का डेरा मजरे सरकंडी गांव में महिला ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जहाँ रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पासिन का डेरा मजरे सरकंडी गांव निवासी महेश पासवान की 27 वर्षीय पत्नी सविता देवी ने घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थाना क्षेत्र के तिवारी का पुरवा सातों धरमपुर गांव निवासी मृतिका के भाई संतोष कुमार ने बताया कि हमारी बहन की शादी 25 जून 2017 को हुई थी जिसे घर में जहरीला पदार्थ खा लिया जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया था कानपुर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share