Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास के समीप चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के टैकसारी खुर्द गांव निवासी राम शंकर अपनी 23 वर्षीय पत्नी नंन्दनी देवी को बाइक पर सवार कर खागा कस्बे किसी काम से जा रहा थाम जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बाईपास के समीप पहुंची। तभी तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार उसकी पत्नी नंन्दनी देवी रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एलएस एंबुलेंस के ईएमटी भूपेंद्र व पायलट उमेश कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचे ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By