उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के रिन्द नदी के ऊपर बने पुल पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गई हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो घर में कोहरा मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जहानाबाद कस्बे की ठाकुरन गली मोहल्ला निवासी सुजीत सिंह का 25 वर्षीय पुत्र अमरजीत सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के रिन्द नदी पर बने पुल पर पहुंची तभी तेज रफ्तार ट्रक में उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अमरजीत की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद से मृतक के परजनों का रोरो कर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

