G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से रिक्शे पर सवार मासूम सहित महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर घायलो का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवरानार गांव निवासी स्व. ननकु की 55 वर्षीय पत्नी केशकली अपने परिवार के लोगो के साथ ई-रिक्शे पर सवार होकर घर निकली थी। ई-रिक्शा जब गाँव से कुछ दूर आगे बढ़ा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार केशकली व कुंवारे की 5 वर्षीय पुत्री आँचल दोनों घायल हो गयीं। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share