G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह भी पहुंचे, जहां किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर गहन मंथन किया गया। बैठक के दौरान खाद की किल्लत और बिजली की समस्या प्रमुख मुद्दों के रूप में छाई रही, जिस पर किसानों ने जमकर नाराजगी जाहिर की। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो 30 जून को जिले के कुरुस्ती कला रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी पंचायत आयोजित की जाएगी। इतना ही नहीं, खाद की किल्लत दूर न होने पर ट्रेन रोकने तक की चेतावनी भी दी गई है। आपको बता दें कि यह पूरा फैसला फतेहपुर के नहर कॉलोनी में आयोजित बैठक के दौरान लिया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share