उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना पुलिस ने शादी समारोह में हर्ष फायरिंग द्वारा हत्या व आर्म्स एक्ट के अभियोग से संबंधित आरोपी को आत्मसमर्पण के उपरांत गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल SBBL गन, खोखा कारतूस व शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए। 22.06.2026 को वादी छत्रपाल पुत्र धीरज निषाद निवासी ग्राम ओगासी थाना मर्का जनपद बाँदा द्वारा गाजीपुर थाने पर तहरीरी सूचना दी गई कि दिनांक 21.06.2026 को समय करीब 11:30 बजे रात्रि ग्राम अहिरनखेड़ा में आयोजित विवाह समारोह के दौरान आरोपी राजेन्द्र तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी पुत्र सीताराम निवासी जमोह मजरे लहेटा थाना गाजीपुर द्वारा वादी के पिता धीरज पुत्र बदलूराम के साथ गाली-गलौज करते हुए अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया, जिससे वादी के पिता को गोली लगने से गंभीर चोट आई तथा उनकी मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गाजीपुर पर मु0अ0सं0 159/2026 धारा-103 (1)/109/352 बी0एन0एस0 व 27/30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराधियों व वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी जाफरगंज के निकट पर्यवेक्षण में दिनाक 22.06.2026 को थाना गाजीपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-159/2026 धारा 103 (1)/109/352 बी0एन0एस0 व 27/30 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित आरोपी राजेन्द्र तिवारी उर्फ पप्पु तिवारी पुत्र सीताराम निवासी ग्राम जमोह मजरे लम्हेटा थाना गाजीपुर को आत्मसमर्पण करने के उपरांत नियमानुसार हिरासत में लिया गया। थाना गाजीपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाई पूर्ण कर आरोपी को आज दिनांक 23.06.2026 को न्यायालय भेजा गया। पूछताछ में आरोपी राजेन्द्र तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि कल्लू पहलवान उसका मित्र है। जिसके साथ वह पहलवानी करता था। कल्लू पहलवान की भांजी के विवाह समारोह में निमंत्रण पर वह अपनी लाइसेंसी रायफल लेकर गया था। विवाह समारोह के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। उसी विवाद के दौरान उसकी रायफल से गोली चल गई, जिससे धीरज निषाद पुत्र बदलूराम निवासी औगासी थाना मर्का जनपद बाँदा की मौके पर मृत्यु हो गई तथा अन्य कुछ लोग घायल हो गये। उसने बताया कि घटना के बाद वह अपनी रायफल लेकर मौके से भाग गया तथा रायफल को अपने ट्यूबवेल पर छिपाकर रख दिया। उसने यह भी बताया कि घटना में फायर किया गया कारतूस रायफल की नाल में ही फंसा हुआ है। आरोपी की निशानदेही एवं बरामदगी के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक SBBL गन (12 बोर), एक खोखा कारतूस 12 बोर तथा उक्त शस्त्र से संबंधित एक मूल शस्त्र लाइसेंस बरामद किया गया। आरोपी द्वारा बताया गया कि घटना आवेश एवं आपसी विवाद के कारण घटित हुई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

