Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गांव में परिवारिक विवाद के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोरसम गाँव निवासी 36 वर्षीय अक्षय कुमार ने पारिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने युवक को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By