उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विकास कार्यों एवं गौशाला की अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने शासन की विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं, आकांक्षी जनपद के संकेतांको, सीएम डैस बोर्ड में गत माह विभागों की प्राप्त रैंकिंग की बिन्दुवार समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की सीएम डैस बोर्ड में बी, सी, डी रैंकिंग है, अपनी कार्ययोजना बनाकर रैंकिंग में सुधार लाये, जिन विभागों की ए रैंकिंग प्राप्त हुई है ,वह अपनी रैंकिंग बनाए रखे। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं के जो आवेदन प्राप्त होते है, उनका ससमय निस्तारण कराकर पात्रों को लाभांवित कराए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया आगामी माह में आयोजित होने वाले सम्भव अभियान–2.0 का सफल संचालन कराए और कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने पर विशेष ध्यान रखें, साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों में बेबी फ्रेंडली शौचालय बनना है, कि सूची संबंधित खंड विकास अधिकारियों को उपलब्ध करा। उन्होंने डीसी एनआरएलएम से कहा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ज्यादा से ज्यादा समूहों का गठन किया जाय और क्रेडिट लिंकेज भी कराया जाय। उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी बनाने में तेजी लाए एवं प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का भुगतान शेष रह गया है, का जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित करें। जिला कृषि अधिकारी से कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कैम्प लगाकर कृषकों का बीमा कराए। जनपद में संचालित गौशालाओं में गोवंशों के भरण–पोषण व अन्य व्यवस्थाओ से संबंधित विस्तृत समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर ले जैसे–जल निकासी, भरण पोषण स्टॉक की व्यवस्था कर ले। भरण पोषण के स्टॉक वर्षा में खराब न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं के कंट्रोल रूम (सीसीटीवी संचालन) अपने मोबाइल से अवश्य कनेक्ट रखे और इसकी निगरानी संवेदन शीलता के साथ करे एवं जो नेपियर घास की बुआई के लिए शेष रह गए है, जल्द से जल्द करा ले। मुख्यमंत्री सहभागिता योजनान्तर्गत ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को गाय दी जाय। उन्होंने कहा कि गौशालाओं का निरीक्षण समय–समय पर करे और रिपोर्ट से अवगत कराए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

