Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के बाईपास पर स्थित शांति नगर बिजली पावर हाउस में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में केबल, ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत उपकरणों ने आग पकड़ ली। परिसर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों के साथ उठा काला धुआं दूर से दिखाई देने लगा।घटना के समय मौके पर मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा ली गई, वरना पूरा पावर हाउस चपेट में आ सकता था। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग भड़की है, नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग की वजह से इलाके की बिजली आपूर्ति भी बाधित हुईं है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By