उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज कांग्रेस ने राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे और दान में हुई चोरी के मामले में अब तक FIR दर्ज न होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला एवं शहर कांग्रेस और महिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्यवाई की जाए। जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने सवाल उठाया कि सरकार ने सिर्फ दिखावे के लिए SIT बनाई है। इतने दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? बिना FIR कैसी जांच? महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि प्रभु श्री राम के चरणों में अर्पित दान की चोरी शर्मनाक है। इससे समाज की आस्था को ठेस पहुंची है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द मुकदमा दर्ज न हुआ तो आंदोलन और तेज होगा। प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, देवी प्रकाश दुबे, आशीष गौड़ समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share