उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के प्रसुरामपुर गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के प्रसुरामपुर गांव निवासी श्यामू उर्फ रिशु की 22 वर्षीय पत्नी ममता देवी का अपने पति से विवाद हो गया जिसके चलते ममता देवी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको ई-रिक्शा पर सवार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती का उसका इलाज कर रहे हैं। वही पत्नी का इलाज करवा रहे पति ने बताया कि उसकी शादी ममता से हुयी थी। तीन वर्षो से वह अपनी पत्नी व भाई के साथ गुजरात में रहकर मजदूरी करता है। उसने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुये बताया कि उसकी पत्नी एक युवक से फोन पर बात कर रह थी। जब मैने उसको टोका तो उसने मुझे धमकी दी अगर हमारे और उसके बीच कोई आया तो अच्छा नहीं होगा। तुमको व तुम्हारे पूरे परिवार को फंसा देेंगे। उसने यह भी बताया कि वह खुद तीन दिन पूर्व ट्रेन द्वारा आया। जबकि उसकी पत्नी ममता व साली रानी बस द्वारा आयी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

