G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के गाजीपुर रोड पर पॉवर हाउस के समीप बईकों की भिडंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ला निवासी बृजलाल का 61 वर्षीय पुत्र राम खेलावन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी उसकी बाइक थाना क्षेत्र के गाजीपुर रोड पर पॉवर हाउस के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़न्त हो गई। जिससे राम खेलावन गम्भीर रूप से घायल हो गया हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी शान्तनु व पायलेट राकेश कुमार ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share