G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस (26 जून) के उपलक्ष्य में 60 यूपी बटालियन एनसीसी के एनसीसी कैडेट्स को नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेन्द्र कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि एनसीसी कैडट्स राष्ट्र के अनुशासित एवं जिम्मेदार युवा नागरिक है। इस लिए उन्हें स्वंय नशे से दूर रहकर समाज के लिए आदर्श बनना चाहिए। मुख्य अतिथि के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी शक्ति अवस्थी ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज, परिवार एवं राष्ट्र के विकास में गंभीर बाधा है, जिससे सामूहिक प्रयासों द्वारा ही मुक्ति पाई जा सकती है। कार्यक्रम में।पुनीत कुमार श्रीवास्तव, रीजनल कोऑर्डिनेटर, यूपीवीएचए, लखनऊ ने एनसीसी कैडेट्स को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, तंबाकू एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली स्वास्थ्य हानियों तथा अवैध तस्करी के सामाजिक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कैडेट्स से अपने विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं समुदाय में नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने तथा जागरूकता अभियान के सक्रिय संदेशवाहक बनने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में कैडेट्स को नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में युवाओं की भूमिका पर बल दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share