उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के खेलदार मोहल्ले में पुराने मकान के ध्वस्तीकरण करते समय ऊपर से गिरे मलवे की चपेट में आकर मजदूर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के बरौरा गांव निवासी बैजनाथ सैनी का 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार सैनी जो मेहनत मजदूरी करने के लिए शहर आया था। आज वह कोतवाली क्षेत्र के खेलदार मोहल्ले में पुराने मकान के ध्वस्तीकरण में लगा था। तभी ऊपर से गिरे मलवे की चपेट में आकर वह घायल हो गया। हादसे की जानकारी मकान मालिक को हुई तो तुरंत उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

