G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गाँव में बुधवार की सुबह घरेलू विवाद के चलते पिता ने अपने 30 वर्षीय पुत्र व बहू को अपनी लाइसेन्सी डबल बैरल से ताबड़-तोड गोली मार दी। जिससे पुत्र व बहू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद पिता मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में दोनो को उपचार के लिए बिन्दकी सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज दौरान पुत्र ने दम तोड़ दिया। वहीं बहू आईसीयू में जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में बुधवार की सुबह घरेलू विवाद के चलते राम खेलावन वर्मा ने अपने पुत्र अवनीश वर्मा तथा बहू प्रियंका वर्मा उर्फ मनीषा वर्मा उम्र 32 वर्ष को अपनी लाइसेन्सी डबल बैरल से पुत्र व बहू को गोली मार दिया। जिससे दोनो जमीन में गिरकर तडपने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद राम खेलावन मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके में पहुंची पुलिस ने घायल दम्पत्ति को उपचार के लिए बिन्दकी सीएचसी पहुंचाया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनो को कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया तो परिजन दोनो को सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए कानपुर हैलेट में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान अविनाश वर्मा ने दम तोड दिया। जबकि उसकी पत्नी प्रियंका वर्मा आईसीयू में जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की है। उनका कहना है आरोपी पिता जल्द ही कानून के शिकंजे में होगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share