G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने विकास खंड असोथर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सराय खालिस एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र असोथर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रजिस्ट्रेशन कक्ष, ओपीडी कक्ष, पी०एन०सी० कक्ष, ए०एन०सी० कक्ष, नर्स ड्यूटी कक्ष, इंजेक्शन कक्ष, आयुष्मान भारत कक्ष,प्लास्टर कक्ष, पैथोलॉजी कक्ष, ऑपरेशन कक्ष, ड्रग स्टोर, एक्सरे रूम, प्रसव पूर्व, प्रसव पश्चात कक्ष, इमरजेंसी, मेडिकल स्टोर आदि को देखा। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से प्रतिदिन होने वाली ओपीडी संख्या की जानकारी की और निर्देश दिए की ओपीडी की संख्या बढ़ाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को जांच, दवाएं व अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराए तथा ओपीडी में आने वाले मरीजों की आभा आईडी बनवाए। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत के तहत पात्रों के गोल्डेन कार्ड बनाए जाय। उन्होंने कहा कि गोल्डेन कार्ड बनाने हेतु अलग से कक्ष बनाया जाय और प्रदर्शित भी कराया जाय ताकि नागरिकों को आयुष्मान कार्ड बनवाने में कोई दिक्कत न आए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सराय खालिस में आरबीएसके कक्ष में साफ सफाई संतोषजनक न पाए जाने एवं प्रचार सामग्री का वितरण न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में बेहतर साफ–सफाई रखी जाय। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि मेडिकोलीगल शुरू कराए। स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थित नागरिकों द्वारा पर्चे पर फार्मासिस्ट द्वारा दवा बाहर से लेने शिकायत पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि तत्काल फार्मासिस्ट को हटाया जाय। साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाय। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी सीएचसी, पीएचसी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share