उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेमकरनपुर गाँव के समीप चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था मे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होेने पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जिसकी रास्ते में मौत हो गयी हादसे में पुत्र भी चोटहिल हो गया। जानकारी के अनुसार थाने के देवलान गांव निवासी भोला की 40 वर्षीय पत्नी जनकदुलारी अपने पुत्र अनिल के साथ बाइक से गाजीपुर कस्बा जा रही थी। जब यह लोग खेमकरनपुर गांव के लिए समीप पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार महिला रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। वहीं पुत्र मामूली तौर पर चोटहिल हो गया। घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

