G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के बंझी मजरे संवत गाँव में एक पखवारे पूर्व सरिया से घायल अधेड़ की मौत हो गयी। वहीं मृतक के पुत्रों ने परिवार के ही दो लोगो चाकू से हमला करने का आरोप लगाया गया है। बताते चले कि बंझी मजरे संवत गांव निवासी स्व0 बाबू लाल 56 वर्षीय पुत्र छोटे लाल विगत चार जून को गले में सरिया घुसने से घायल हो गया। जिसका इलाज कौशाम्बी जनपद में कराया जा रहा था। दो दिन पूर्व छुट्टी कराकर घर वापस लाया गया। बुधवार की सुबह अचानक तबियत बिगडने पर पुत्र पप्पू व बब्लू सरकारी एम्बुलेन्स द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाये।

जहां इमरजेन्सी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पुत्र बब्लू व पप्पू ने बताया कि चार जून को उसके चचेरा भाई सुरेश व फुफेरा भाई रामभवन बहाने से ले गये और उसके पिता के गले में चाकू मार कर घायल कर दिया। यही नहीं दोनो ने इलाज के लिए कौशाम्भी जनपद में भर्ती कराया। उसने बताया कि सात जून को थाने में तरीर दिया। लेकिन पुलिस ने एफआईआर 13 जून को दर्ज की। उसके बाद आरोरियों गिरफ्तार नहीं आज सुबह जब उसके पिता की मौत हो गयी। तो पुलिस ने दोनो को हिरासत में लेकर थाने पहुंच गयी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share