उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्रांतर्गत अखरी गाँव के तिहरे हत्याकाण्ड से सम्बन्धित गैंगेस्टर अभियुक्तगण सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू आदि की ₹52,20,309/- की चल/अचल संपत्ति धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की गई। उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित “संगठित अपराध की रीढ़ पर प्रहार” नीति के तहत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाई निरंतर जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हथगांव पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तगण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाई की गई। आज दिनांक 24.06.2026 को गैंगेस्टर अभियुक्तगण सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू आदि निवासीगण ग्राम अखरी, थाना हथगाँम की बावन लाख बीस हजार तीन सौ नौ 52,20,309 रुपये मूल्य की चल अचल संपत्ति को धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत जब्त किया गया। यह संपत्ति अभियुक्तगण द्वारा हत्या, आपराधिक कृत्यों एवं जान से मारने की धमकी जैसे जघन्य अपराधों के माध्यम से अर्जित की गई पाई गई, जिसके संबंध में सक्षम प्राधिकारी के आदेशानुसार विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जब्तीकरण की कार्यवाई संपन्न कराई गई।पुलिस द्वारा संगठित/पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाई जारी रहेगी। चल/अचल सम्पत्ति कुर्क की गयी सम्पत्ति का बाजार मूल्य 3,37,968/- रुपये, 9,75,067/- रुपये, 13,53,560/- रुपये, 25,53,714/- रुपये कुल योग- 52,20,309/-रुपये (अनुमानित मूल्य)
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

