G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व मुख्य चिकित्साधिकारी उदयभान सिंह के निर्देश पर हसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुपम सिंह द्वारा टीम गठन करके झोलाछाप डॉक्टरों, अवैधक्लिनिक, पैथॉलाजी, मेडिकल स्टोरों पर सुंयोजित ढंग से छापेमारी की गई।जिसमें स्वास्थ्य विभाग की अचानक पड़ताल की खबर संचालकों को पहले से नहीं लग पाई और अवैध संचालक मरीज को भर्ती करके इलाज करते हुए पाए गए। वहीं मेडिकल स्टोर में मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा इलाज करते हुए पाया गया। बुधवार को सुबह 11 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनुपम सिंह की अगुवाई में गठित टीम क्षेत्र के बक्सपुर गांव में आराध्या क्लिनिक, हरदीप सिंह, कोर्रासादात गांव में शैलेन्द्र क्लिनिक, नरैनी शिवा क्लिनिक, हंसवा शंकर मेडिकल व क्लिनिक ( जवाहरलाल मौर्य ), रामपुर थरियांव ओम पैथॉलजी, भावना पैथॉलजी, और डेंटल क्लिनिक में एक-एक करके सुनियोजित तरीके से छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान संचालकों से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए और टीम द्वारा बारीकी से दस्तावेजों की जांच पड़ताल भी की गई। कई संचालकों ने दस्तावेज दिखाने में आनाकानी भी की तथा टीम को भ्रमित भी किया तथा अलग-अलग बहाने भी बनाया गया। गठित टीम द्वारा छापेमारी और जांच पड़ताल के बाद सभी झोलाछाप डॉक्टरों, क्लीनिक संचालक, जॉच पैथोलॉजी को नोटिस और चेतावनी दी गई। साथ ही साथ सभी को कड़े निर्देश दिए हैं कि क्लिनिक, अस्पताल ,मेडिकल स्टोर पैथॉलजी आदि सभी के संचालन का रजिस्टर पूर्ण रखें। तथा आवश्यक दस्तावेज भी पूर्ण रखें। इसके बाद ही कार्य करें अन्यथा की स्थिति में उचित प्रशासनिक कार्यवाई की जाएगी। टीम द्वारा छापेमारी और जांच पड़ताल से क्षेत्र में हड़कंप था और कई संचालक तो भनक लगते ही दुकानों की शटर नीचे करके इधर-उधर फरार हो गए। छापेमारी और जांच पड़ताल के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर अनुपम सिंह और उनकी टीम मौजूद रही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share