उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में ग्वालियर से डीएलएड की परीक्षा देकर ट्रेन द्वारा घर वापस जा रहे छात्र की ट्रेन में ही अचानक मौत हो गयी। खागा स्टेशन में ट्रेन रोंककर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं मृतक के पास में मिले आईडी कार्ड के जरिये परिजनो को सूचना दे दी गई। जानकारी के अनुसार बिहारी प्रान्त के जनपद के पूर्णिया थाना डगरवा गांव महलबाड़ी गांव निवासी उमेश चन्द्र विश्वास का 21 वर्षीय पुत्र विभाष कुमार विश्वास डीएलएड की परीक्षा देने के लिए ग्वालियर गया था। बताते है कि परीक्षा देने के बाद वह ट्रेन द्वारा वापस जा रहा था। तभी ट्रेन में ही उसकी मौत हो गयी। उधर खागा स्टेशन में नॉन स्टाप गाड़ी निकलने की वजह से ट्रेन को रोंक दिया। इसी बीच ट्रेन में बैठे मुसाफिरों को कुछ शक हुआ तो इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों को दिया तभी मौके में पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पास से ग्वालियर से बरौनी तक का निकट भी बरामद किया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

