उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण, अभियोजना की स्थिति तथा जन सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गंभीर मामलों (महिला अपराध, गैंगस्टर, पॉक्सो एक्ट आदि) में प्रभावी पैरवी कर अभियोजन से संबंधित प्रकरणों में समयबद्ध कार्यवाई कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जाय। उन्होंने कहा कि अभियोजन अधिकारी एवं विवेचक आपस में समन्वय स्थापित कर न्यायालयों में साक्ष्यों एवं गवाहों की प्रस्तुति भी सुनिश्चित कराए ताकि दोषियों को सजा मिल सके। सामाजिक वानिकी , खाद्य सुरक्षा, बाट माप विभाग, जिला पूर्ति से संबंधित वादों को चिन्हित कर लोक अदालत में निस्तारण कराए। उन्होंने लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण करने पर विशेष बल दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभियुक्तों के रिमांड केस डायरी में क्रिमिनल हिस्ट्री अवश्य दर्ज कराए, जो चार्ज सीट बनाई जाती है उसमें साक्षी के मोबाइल नंबर व आधार कार्ड नंबर अंकित कराने के निर्देश संबंधित को दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), ज्येष्ठ अभियोजना अधिकारी, अभियोजना अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता, वनाधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, खाद्य सुरक्षा सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

