Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक व बाइक पर सवार महिला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिलमी गांव निवासी बहादुर का 35 वर्षीय पुत्र सुरेश खखरेरू थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सरवन की 40 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी जो सुरेश की फुफ़िया सास है। उसको बाइक पर सवार कर रायबरेली जनपद दवा लेने जा रहा था। जब उसकी बाइक किसनपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप स्थित ओवर ब्रिज के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक सुरेश कुमार व बाइक पर सवार उसकी फुफ़िया सास सावित्री देवी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था में दोनों को हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने सुरेश की हालत चिन्ताजनक देखते हुए उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज भेज कर सावित्री देवी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही कानपुर में इलाज के दौरान सुरेश की मौत हो गई तो परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By