उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा रोड किनारे खड़े चार पहिया वाहन से टकरा गया। जिससे रिक्शे पर सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रेरूवा गोबर्धनपुर गांव निवासी स्व. सीता राम का 55 वर्षीय पुत्र जोधी ई-रिक्शे पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रहा था। जब ई-रिक्शा थाना क्षेत्र के सात मील के समीप पहुंचा। तभी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर रोड़ किनारे खड़े चार पहिया वाहन से टकरा गया। जिससे रिक्शे पर सवार जोधी गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती पर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
