उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गाँव की मोड़ पर अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार मां बेटा और बेटी सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के नेवलापुर गांव निवासी मुन्नू लाल अपनी 32 वर्षीय पत्नी पूनम देवी 12 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी और 10 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार को बाइक पर सवार कर मलवा थाना क्षेत्र के सूपा गांव अपनी ससुराल जा रहा था।

जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव की मोड पर पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार उसकी पत्नी पूनम देवी पुत्री सोनाक्षी देवी और पुत्र अनीश कुमार तीनो घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

