Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप हथगांम रोड पर ई-रिक्शो की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे रिक्शे पर सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव निवासी स्व. बोधन का 55 वर्षीय पुत्र धीरा ई-रिक्शा पर सवार होकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र अपनी रिश्तेदारी में गया था। घर वापस लौटते समय जब रिक्शा थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप हथगांम रोड पर था। तभी सामने से आए दूसरे ई-रिक्शे से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे रिक्शे पर सवार धीरा गंभीर से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके रिश्तेदारों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By