G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की दौड़ को लेकर फतेहपुर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को बारहवीं बटालियन पीएसी फतेहपुर में प्रस्तावित भर्ती दौड़ ग्राउंड का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक और बारहवीं बटालियन पीएसी के कमांडेंट मनोज कुमार अवस्थी भी मौजूद रहे। एसपी ने दौड़ ट्रैक की स्थिति, अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास मार्ग, सुरक्षा इंतजाम, बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी और शेड जैसी मूलभूत सुविधाओं को बारीकी से देखा। इसके साथ ही मेडिकल टीम की तैनाती, एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार किट और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का भी मुआयना किया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा न हो और दौड़ के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें। समय-समय पर ग्राउंड की साफ-सफाई और ट्रैक की जांच भी सुनिश्चित करने को कहा गया।बारहवीं बटालियन पीएसी में होने वाली इस दौड़ में हजारों अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रशासन का दावा है कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएंगी ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share