Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के दमापुर गाँव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर सवार महिला गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको सरकारी एम्बुलेन्स द्वारा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार राधनगर थाना क्षेत्र के जखनी गाँव निवासी मुकेश अपनी 23 वर्षीय पत्नी मनीषा देवी को बाइक पर सवार कर अपनी सासुराल करसवां गाँव जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के दमापुर गांव के समीप पहुंची तभी ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार उसकी पत्नी मनीषा देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई तो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 102 एंबुलेंस UP 32 FG 1305 के ईएमटी राम जीबन और पायलेट प्रमोद ने घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए अलीपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By