उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील के एसडीएम अतुल सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन का कहना है कि एसडीएम ने ज्ञापन देने के बाद भाकियू लोकशक्ति के जिला अध्यक्ष अली कायम को फोन कर तहसील बुलाया और बिना वजह हिरासत में लेकर अपमानित किया।भाकियू लोकशक्ति के फतेहपुर जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह पटेल के नेतृत्व में आज फतेहपुर जिलाधिकारी के माध्यम से यूपी के सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि एसडीएम के व्यवहार की निष्पक्ष जांच कराकर अली कायम पर लगे आरोप बिना शर्त वापस लिए जाएं।संगठन के मुताबिक 15 जून 2026 को पूरे यूपी के जिलाध्यक्षों ने यमुना एक्सप्रेस-वे का अतिरिक्त मुआवजा, आवासीय प्लॉट, जेवर एयरपोर्ट में युवाओं को रोजगार, सोनभद्र के भैंवार गांव में चकबंदी में अनियमितता और गौतमबुद्धनगर के रौनीजा गांव में 12 महीने से चल रहे धरने जैसी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी/एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। फर्रुखाबाद में भी जिला अध्यक्ष अली कायम ने कायमगंज एसडीएम अतुल सिंह को ज्ञापन दिया था। ज्ञापन देकर लौटने के बाद एसडीएम के स्टेनो ने फोन कर उन्हें दोबारा तहसील बुलाया। वहां एसडीएम ने अभद्रता करते हुए पुलिस हिरासत में ले लिया। भाकियू लोकशक्ति ने इसे “अकारण और अन्यायपूर्ण” बताया है। ज्ञापन में जिले के मदरियापुर गांव का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल बहुत ज्यादा आ रहे हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर स्मार्ट मीटर ठीक नहीं हुए तो किसानों को मजबूरन मीटर उखाड़कर बिजली विभाग में फेंकने पड़ेंगे, जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। भाकियू लोकशक्ति ने मांगें न माने जाने पर प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। संगठन का कहना है कि आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

