Spread the love

ऑपरेटर जैवेश कुमार का पैसा लेते हुए वीडियो हुआ था वायरल, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खागा ने दर्ज कराई प्राथमिकी। जिलाधिकारी ने कहा घूसखोरी, भ्रष्टाचार व अन्य किसी अवैध गतिविधि में लिप्त पाए जाने पर नजीर बनाने वाली होगी कार्यवाई। उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा अवैध धन उगाही के वायरल वीडियो में संलिप्त आउटसोर्स कर्मचारी के विरुद्ध अधीक्षक खागा ने प्राथमिकी (एफ०आई०आर०) दर्ज कराई है। सामु० स्वा० केन्द्र खागा में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर धनराशि लिये जाने के सम्बन्ध में वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल है। एवं कई समाचार पत्रों में भी प्रकाशित होने का सन्दर्भ हैं, जिसमे जैवेश कुमार डाटा इंट्री ऑपरेटर जन्म-मृत्यु का कार्य देख रहे आउटसोर्स कर्मचारी की फोटो है। जिसकी पुष्टि होने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By