Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जनहित संकल्प पार्टी द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही सरदार पटेल स्वाभिमान रथ एवं न्याय यात्रा को लेकर पार्टी पदाधिकारियों में उत्साह है।जनहित संकल्प पार्टी के बिन्दकी प्रभारी एवं भामाशाह एडवोकेट वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह यात्रा सामाजिक न्याय, स्वाभिमान एवं जनजागरण का संदेश लेकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पहुंच रही है उन्होंने बताया कि मिर्जापुर जनपद के चुनार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित न्याय यात्रा में भारी जनसमर्थन देखने को मिला। यात्रा के माध्यम से समाज में बढ़ रहे अत्याचार, महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करती हैं तथा लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाती हैं। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जनहित संकल्प पार्टी सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक मूल्यों की स्थापना के लिए निरंतर कार्य कर रही है उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.एस. पटेल के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके निर्देशन में चल रही न्याय यात्रा प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन और जनजागरण का मजबूत माध्यम बन रही है उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और आने वाले समय में यह यात्रा प्रदेश की राजनीति में एक सकारात्मक विकल्प के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगी। उन्होंने न्याय यात्रा से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को बधाई देते हुए अभियान की सफलता की कामना की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By