G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बाँदा सागर मार्ग पर सय्यद बाबा के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीन भाइयों को टक्कर मार दिया। पिकअप की टक्कर से बाइक पर सवार तीनों भाई रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक भाई को मृत घोषित करते हुए दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया तो तीसरे को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र का 22 वर्षीय पुत्र राहुल 20 वर्षीय पुत्र सूरज 18 वर्षीय पुत्र छोटेलाल तीनो एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहे थे। जब इनकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के बाँदा सागर मार्ग पर सय्यद बाबा के समीप पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया तो छोटे की हालत गम्भीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया और सूरज को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हादशे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है सभी का रोरो कर हाल बे हाल है घटना के बारे में जानकारी मृतक की माँ रानी देवी ने रोते हुए दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share