Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल के समीप मजदूरी की तलाश में साइकिल पर सवार होकर जा रहे मजदूर पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर उसको घायल कर दिया। हादसे की जानकारी स्थानीय को हुई तो तुरंत उसको चादर से ढककर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के जय रामपुर मोहल्ला निवासी शिव चरन का 25 वर्षीय पुत्र राजेंद्र जो मेहनत मजदूरी करता है। वह आज सुबह साइकिल पर सवार होकर मजदूरी की तलाश में कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज चौराहे जा रहा था। जब वह जिला अस्पताल के समीप पहुंचा तभी कहीं से उड़ता हुआ मधुमक्खियो का झुंड आया और राजेन्द्र पर हमला कर दिया। साइकिल से गिरकर वह अपने बचाव के लिए इधर भागने लगा तभी स्थानीयो ने जिला अस्पताल से चादर लाकर उसको ढककर इलाज के लिए अस्पताल के अंदर पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By