Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीयो को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचवाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सरांय मीनह शाह गांव निवासी राजेंद्र का 22 वर्षीय पुत्र जितेंद्र बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने गया था। वापस लौटते समय जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में पहुंची। तभी बाइक की रफ्तार अधिक होने के चलते अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराकर बाइक चालक जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीयो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया तो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही अस्पताल में भाई का इलाज करवा रहे उसके भाई शिवम ने घटना के सम्बंध में जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By