उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के शरकी गांव के समीप पैदल जा रहे बृद्ध को अज्ञात बाइक सवार जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बृद्ध रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के मनकापुर गांव निवासी स्वर्गीय बच्चू का 65 वर्षीय पुत्र इंद्रपाल घर से किसी काम के लिए असोथर थाना क्षेत्र के शरकी गांव आया था। तभी रोड किनारे पैदल चलते समय अज्ञात तेज रफ्तार बाइक सवार उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे इंद्रपाल रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्थानमे उसको इलाज के लिए स्वास्थ के पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share