उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बेनीगंज गाँव में गुरूवार की देरशाम संदिग्ध अवस्था में महिला ने घर के अन्दर फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। वहीं मृतिका की मां ने सास ससुर व जेठानी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेनीगंज गांव निवासी मानसिंह पुत्र रघुवीर गैर प्रान्त नौकरी करता है। जबकि उसकी 30 वर्षीय पत्नी जानकी देवी अपनी सास कौशल्या देवी जेठानी सरिता देवी व ससुर फूलसिंह के साथ घर में रहती थी। बताते है कि बीती रात जानकी देवी ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका की मां शिवकुमारी निवासी माधोपुर थाना मलवां ने बताया कि उसका दामाद बाहर मजदूरी करता है। वहीं उसकी पुत्री की सास ससुर व जेठानी आये दिन उसकी पुत्री को किसी न किसी बात को लेकर मारते पीटते व प्रताडित करते थे। उसका आरोप है कि उसकी पुत्री की इन्ही तीनो ने हत्या की है। जबकि पोस्टमार्टम हाउस में आयी मृतका की बड़ी पुत्री अनन्या 10 वर्ष ने भी हत्या का आरोप लगाया है। लेकिन किसने हत्या की है यह नहीं बता पा रही है। उधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही हकीकत सामने आयेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

