उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज दसवीं मोहर्रम, आशुरा के मौके पर सदर कोतवाली क्षेत्र में ताजिया जुलूस पूरी अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस कबाड़ी मार्केट से शुरू होकर पीरनपुर बांदा सागर रोड, कटरा अब्दुल गनी से होते हुए चौक से पीलू तले चौराहा लाल बाजार कूड़ तालाब मुराईन टोला में सारे ताजिया एकत्रित होकर पहुंचे।

चौक पर चांदू मियां के नेतृत्व में सभी ताजियों का मिलन हुआ। तारों और फुल से सजे ताजिए आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे रूट पर पुलिस और प्रशासन मुस्तैद रहा। लोगों ने बड़ी अकीदत के साथ जगह जगह लंगर बांटा और फातिहा पढ़ी। आसपास के इलाकों से भी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इमाम हुसैन की याद में कई लोगों ने रोजा रखकर इबादत की और उनकी शहादत को याद किया।मोहर्रम का यह दिन कर्बला के शहीदों की कुर्बानी की याद दिलाता है। जिले में लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ इस दिन को मनाया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
