G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के महरहा रोड बाईपास मुरादपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार पल्लेदार को शुक्रवार सुबह 6 बजे कुचल दिया। जिसे इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पुलिस को मिली शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाई शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार मुरादपुर गांव निवासी रामनारायण (55) पुत्र नन्हू दास बिंदकी के कुंवरपुर रोड स्थित सब्जी मंडी में पल्लेदारी का काम करता है। बताया जाता मोहर्रम का त्यौहार के चलते सब्जी मंडी बंद थी। शुक्रवार सुबह 6 बजे साइकिल से रामनारायण वापस अपने गांव जा रहा था। तभी मुरादीपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बिन्दकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। हादशे की जानकारी मृतक के परिजनों को मिली तो घर मे कोहराम मच गया परिजन रो-रो कर बेहाल रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share