Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने भैंस चोरी की घटना में शामिल दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हिमांशु पाल उर्फ शनी (19 वर्ष), निवासी दुनदरखीपुर थाना हथगांव, हालपता आवास विकास कॉलोनी सदर कोतवाली व अभिलाष भारती उर्फ छोटू (21 वर्ष), निवासी मुराइनटोला सदर कोतवाली पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने नई बस्ती आबूनगर से एक भैंस चोरी की थी। दोबारा चोरी के इरादे से तुरावली का पुरवा पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई एक भैंस बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि इस वारदात में अल्तमश पुत्र मो0 इस्लाम उर्फ बबलू निवासी महाजरी, अमन निवासी पत्थरकटा और अल्तमश का एक दोस्त भी शामिल था। सभी ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी को अंजाम दिया था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार मिश्र ने बताया कि फरार आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। कोतवाली पुलिस ने जनता से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। स्थानीय लोगों के सहयोग से ही अपराधियों पर लगाम लगाई जा सकती है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By