उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गाँव में स्थित एक बंद विद्यालय में नन्हे कुशवाहा पुत्र रमेश कुशवाहा उम्र 40 वर्ष निवासी अहिरवां थाना चकेरी जनपद कानपुर ने रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक नन्हे कुशवाहा अपनी पत्नी नेहा व दो बच्चों जिनमें एक लड़की वैष्णवी 9 वर्ष, एक लड़का अंश 5 वर्ष के साथ किराए से रहकर डी0जे0 बजाने का कार्य करता था। पत्नी नेहा रेलवे ओवरब्रिज के पास चाय की दुकान चलाती है। रात में पत्नी खाने का इंतजार करती रही, जब शुक्रवार सुबह तक वापस नहीं आया, तो खोजबीन शुरू हुई, पत्नी नेहा जब जीने से ऊपर देखने पहुची तो उसे परछाईं दिखाई दी। दीवार में बने ईंट के रोशनदान में रस्सी के फंदे से नन्हे का शव लटकता हुआ मिला। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है स्कूल के किनारे बने रोशनदान में रस्सी डालकर फांसी के फंदे पर झूल गया है अन्य किराएदारों ने बताया मृतक शराब पीने का आदी था अक्सर पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ करता था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

