उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के हरगनपुर गाँव में साइड न मिलने पर दबंगो ने वृद्ध को मारा पीटा वहीं बीच बचाव करने पहुंचे दो युवको भी दबंगो ने लाठी डन्डा व ईट पत्थर से पीट कर घायल कर दिया। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने उल्टा ही पीडितो को रातभर हवालात में रखा वहीं दूसरे दिन जमानत पर छोड़ा। घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार हरनपुर गांव निवासी चेतराम का 15 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार व 65 वर्षीय अशोक कुमार को गांव के ही दबंग राजन, साजन, निखिल, रूद्र प्रताप सिंह आधा दर्जन से अधिक लोगो ने लाठी डन्डा व ईट पत्थर से मारकर घायल कर दिया। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज करा रही पूर्व सभासद आशा पाल ने बताया कि 22 जून परिवार में निधन हो गया था। दूसरे दिन उसके ससुर अस्थियां लेकर घर वापस आ रहे थे। तभी हरगनपुर गांव के समीप ही साइड न मिलने कारण राजन से विवाद हो गया। कुछ ही देर बाद उसने अपने भाई साजन निखिल रूद्र प्रताप सहित अन्य लोगो को बुलवा लिया। चार पहिया में सवार होकर आये और वृद्ध को पीटने लगे तभी जानकारी मिलने पर प्रदीप कुमार व अशोक मौके पर पहुंचे तो दबंगो ने उन्हे लाठी डन्डा व ईट पत्थर से मार कर घायल कर दिया। उधर पुलिस ने उल्टा ही पीडित को थाने में बैठाले रखा और दूसरे दिन मुचलके पर छोड़ा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

