उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा कस्बे मे शुक्रवार दोपहर मे कस्बे में दसवीं का जूलूस लाल हाते से शुरू होकर हरा हाता से निकलता हुआ, फिर चौगलिया से होकर बाजार पंलग का जूलूस पहूंचा। इसके आलवा खेलदार, टेपो स्टैड मसजिद , मीरसदर , बाजार,चौगलिया, चौधराना सहित अन्य स्थानो से ताजियो का जूलुस निकलकर बाजार मिलान होता है। बाजार में पहूंच कर जंजीर और कमा का मातम हुआ। जूलूस के दौरान नौवाखानी हुई। और तमाम नोहा खा जैसे सुहैल ज़ैदी,कौशर रिर्जवी, सरवर हूसैन ने अपना नोहा पेश किया। जूलूस के दौरान भारी संख्या में जायरीनों ने शिरकत किया। पंलग में जायरीनों द्वारा अपनी अपनी मन्नतें पूरी होने पर फूल और रेवड़ी चढ़ाया । और पंलग में जायरीनों द्वारा मन्नतें भी मांगी ।जूलूस के दौरान चौधराना मोहल्ले में सलीम ने मोहर्रम में पहूंचे जायरीनों को शरबत पिलाया। वहीं जूबैर, छोटे ने जायरीनों को बिस्कुट खिलाया। इसके अलावा जायरीनों को जगह-जगह लंगर बांटा गया। ताजदार ज़ैदी ने बताया कि लाल हाते से सातवीं पंलग का जूलूस सौ वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। और लाल हाते से शुरू हो कर हरे हाते में देर शाम 6 बजे संपन्न हो गया।जूलूस कमेटी के संयोजक ताजदार ज़ैदी ने प्रसासन के सहयोग के लिए अभार व्यक्त किया। मोहर्रम के जुलूस में थारियावं सीओ वीर सिंह एव तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेई, थारियावं थाना प्रभारी शमशेर सिंह, हसवा चौकी प्रभारी अरूण कुमार मौर्य सहित भारी पुलिस फोर्स गलियारों में गस्त करते रहे।इस मौके पर ताजदार ज़ैदी वरिष्ठ /पत्रकार, हुसैन रिजवी , शमशाद रिर्जवी, अज्जू, काजिम रिर्जवी, सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

