Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाईवे पर दौड़ रहे एक ट्रक अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई और देखते ही देखरे ट्रक आग का गोला बन गया। ट्रक के केबिन से लपटें उठने लगीं और कुछ ही मिनटों में पूरा केबिन धू-धू कर जल उठा। आग लगते ही ड्राइवर और खलासी ने हिम्मत दिखाते हुए चलती ट्रक से छलांग लगा दी। दोनों ने सड़क किनारे कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि समय रहते दोनों बाहर निकल आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक में आग लगते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। लपटें और धुआं देखकर आसपास के वाहन चालकों ने गाड़ियां दूर रोक दीं। जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची ललौली पुलिस और दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। पुलिस के मुताबिक आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By