G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के समीप तेल के टैंकर ने ऑटो को टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो चालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गम्भीर देख उनको रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी लखन सिंह का 50 वर्षीय पुत्र शिव सिंह जो ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। आज सुबह वह अपने ऑटो पर सवारी बैठाकर जैसे ही अपने गाँव से आगे बढ़ा तभी तेल के टैंकर ने उसकी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दिया। जिस ऑटो चालक शिव सिंह सहित आधा दर्जन सवार घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद ऑटो चालक शिव सिंह व रिंकू को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर बाकी घायलों का इलाज कर रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल ऑटो चालक शिव सिंह को भर्ती उसके इलाज में जुट गए तो वही रिंकू के परिजन उसको रेफर करा कही और इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share