उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड कढीवा गांव की मोड पर चार पहिया वाहन साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे साइकिल गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पडरी गांव निवासी सालिग प्रसाद शुक्ल का 55 वर्षीय पुत्र उमेश शुक्ला साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड कढीवा गांव की मोड पर पहुंचा तभी तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन उसकी साइकिल को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे साइकिल सवार उमेश शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

