G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ले में आज निर्माण धीन मकान की छत डालने गया मजदूर घर के अंदर बने सेप्टिक टैंक में गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी साथी मजदूरों को हुई तो तुरन्त उसको टैंक से बाहर निकाल कर घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव निवासी गोवर्धन का 28 वर्षीय पुत्र अमरजीत सिंह जो आज राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ले में निर्माण धीन मकान की छत डालने के लिए गया था। तभी वह मकान के अंदर बने सेप्टिक टैंक के अंदर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी साथी मजदूरों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share